{"_id":"6aa012daf59b97b9a103d2bb","slug":"storytelling-fostered-childrens-interest-in-reading-noida-news-c-491-1-rgh1002-10204-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कहानी सुनाकर बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कहानी सुनाकर बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाई
विज्ञापन
- साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ आओ सुनें और सुनाएं कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जेवर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की बालवाटिका और को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में आओ सुनें और सुनाएं कहानी अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान बच्चों को कहानी सुनाई गई और उन्हें भी कहानी सुनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों को हाव-भाव के साथ अलग-अलग कहानियां सुनाईं। कहानी से जुड़े सवाल-जवाब और अन्य गतिविधियों में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने और सुनने की रुचि बढ़ाने के साथ उनकी कल्पनाशक्ति और भाषा कौशल का विकास करना रहा।
इसी क्रम में डीसी निपुण अमित कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मेहंदीपुर बांगर, जेवर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालवाटिका में चल रही गतिविधियों को देखा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों को हाव-भाव के साथ कहानी सुनाती मिलीं। नोडल प्री-प्राइमरी एआरपी रति गुप्ता ने बताया कि नियमित कहानी सुनने से बच्चों की सुनने और समझने की क्षमता बढ़ती है।