फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stop marriage of two minors

दो नाबालिगों की शादी रुकवाई

Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Stop marriage of two minors
नूंह। जिला महिला संरक्षण कम बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिगों की शादी रुकवाई। मधु जैन ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली थी कि नगीना खंड के गांव जलालपुर में एक नाबालिग लड़के की शादी की जा रही है। इसके अलावा पुन्हाना खंड के गांव सिरौली में भी नाबालिग लड़के की जबरन शादी करवाने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस टीम के साथ युवकों के गांव जाकर परिजनों से हलफनामा ले लिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि नाबालिगों की शादी की तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मधु जैन ने बताया कि इस वर्ष अब तक लगभग दर्जनों नाबालिगों की शादियों रुकवाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर आपके आसपास भी किसी नाबालिग की शादी की जा रही हो तो इसकी सूचना बाल हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बाल विवाह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिजनों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिससे देश व समाज का भविष्य उज्ज्वल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed