फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Statements of 83 farmers recorded in the leaseback case

Noida News: लीजबैक प्रकरण में 83 किसानों के बयान दर्ज

Wed, 14 May 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Statements of 83 farmers recorded in the leaseback case
-ग्रेनो प्राधिकरण के कार्यालय में सुबह 11 से तीन बजे तक चली सुनवाई
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े किसानों के लीजबैक के 83 प्रकरणों पर एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह की अगुवाई में विभागीय टीम ने किसानों के पक्ष को सुना। उनसे साक्ष्य प्राप्त किए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑफिस में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक सुनवाई चली।

इससे पहले एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और पूरी टीम खैरपुर गुर्जर का मौका मुआयना कर किसानों का पक्ष सुन चुकी है, लेकिन कई किसान ऐसे थे, जो कि उस समय अपने लीजबैक से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके थे। इसे ध्यान में रखते हुए एसआईटी के अध्यक्ष ने किसानों को एक और अवसर देते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बुधवार को सुनवाई की। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 7 और 8 मई को खैरपुर गांव में शिविर लगाकर सुनवाई की गई थी। किसी कारणवश कुछ किसान अपना अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने वाले किसानों को एक और मौका देते हुए बुधवार को सुनवाई की गई। बता दें, कि ग्रेटर नोएडा में आबादी की लीज बैक में गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने यीडा के सीईओ डॉ. सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से 1451 प्रकरणों में लीज बैक की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed