{"_id":"64e7b552ec92c536b50f6469","slug":"state-tax-department-tightens-bansuri-wala-brand-noida-news-c-1-noi1096-849252-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बांसुरी वाला ब्रांड पर राज्य कर विभाग का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बांसुरी वाला ब्रांड पर राज्य कर विभाग का शिकंजा
विज्ञापन
बांसुरी वाला ब्रांड पर राज्य कर विभाग का शिकंजा
- जीएसटी रिटर्न जमा नहीं होने पर लगातार दो दिन तक जांच टीम ने खंगाले दस्तावेज
- अघोषित व्यापार स्थल पर बनाई जा रही थीं मिठाइयां, 17.51 लाख जुर्माना वसूला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बांसुरी वाला नाम के ब्रांड से मिठाइयां बनाने और रेस्तरां चलाने वाली कंपनी वीवीएस सिग्नेचर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पर राज्य कर विभाग का शिकंजा कस गया है। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने नोएडा स्थित संस्थान पर छापा मारकर अनियमितता पकड़ी है। जांच टीम ने लगातार दो दिन तक दस्तावेज खंगाले। जिसमें अघोषित व्यापार स्थल मिठाइयों का उत्पादन होने की बात सामने आई। मामले में कंपनी से 17.51 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के अपर आयुक्त ग्रेड-2 राजाराम गुप्ता के निर्देश पर संभाग बी की टीम ने बुधवार को नोएडा स्थित कंपनी के कार्यालय पर दबिश दी। शाखा के संयुक्त आयुक्त विवेक आर्य व योगेश कुमार विजय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि कंपनी ने मई 2023 से मासिक रिटर्न फाइल नहीं किया और कर भी नहीं जमा कराया है जबकि कंपनी में लगातार खरीद-बिक्री का कार्य किया जा रहा था।
जीएसटी जमा करने में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि होने पर जांच टीमों ने सघन जांच शुरू कर दी। कंपनी की ओर से जीएसटी पोर्टल पर मुख्य व्यापार स्थल के अतिरिक्त चार अन्य ब्रांच घोषित की गई हैं, लेकिन मिठाइयां बनाने का काम सेक्टर-155 स्थित अघोषित स्थल से किया जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम तक कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। कर चोरी से जुड़े तथ्य पेश किए जाने पर कंपनी की ओर से कर, अर्थदंड व ब्याज के मद में 17.51 लाख रुपये जमा कराए गए।