फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State-of-the-art CCTV cameras to monitor Delhi Haat

Noida News: दिल्ली हाट की निगरानी करेंगे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे

Fri, 27 Jun 2025 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art CCTV cameras to monitor Delhi Haat
दो माह में लगेगा नया सिस्टम, 9.75 लाख रुपये आएगी लागत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईएनए स्थित दिल्ली हाट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। दिल्ली पर्यटन व परिवहन विकास निगम लिमिटेड (डीटीटीडीसी) ने पुराने सिस्टम की मरम्मत और नया सिस्टम लगाने के लिए टेंडर निकाला है। इस परियोजना को करीब 9.75 लाख रुपये की लागत से दो माह में पूरा करने का लक्ष्य है।


दिल्ली हाट में हाल ही में लगी आग के कारण कई दुकानें जल गईं थीं। हादसे में सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचा था। डीटीटीडीसी ने दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सीसीटीवी सिस्टम को अपग्रेड करने की परियोजना शुरू की गई है। लाजपत नगर के डीटीटीडीसी कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) ने बताया कि 4 जुलाई तक ऑनलाइन टेंडर जमा होगा। उसी दिन टेंडर खोले जाएंगे। परियोजना में 5 मेगा पिक्सल आईपी बुलेट कैमरे, 4 मेगा पिक्सल पीटीजेड कैमरे, 8-पोर्ट पीओई नेटवर्क स्विच, पीए हॉर्न स्पीकर, सीएटी 6 लैन केबल, 6 यू नेटवर्क रैक, जीआई पाइप और एसएमसी बॉक्स जैसे उपकरणों को लगाया जाएगा। इससे दिल्ली हाट में सुरक्षा और सुदृढ़ होगी, जिससे पर्यटकों व लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed