{"_id":"5deffcd68ebc3e87ae37db2f","slug":"state-government-will-not-give-money-to-build-metro-till-knowledge-park-5-grnoida-news-noi478499435","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट मेट्रो बनाने में प्रदेश सरकार नहीं देगी पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो बनाने में प्रदेश सरकार नहीं देगी पैसा
विज्ञापन
नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो बनाने में प्रदेश सरकार नहीं देगी पैसा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने हाल ही में नोएडा के सेक्टर-71 से नॉलेज पार्क फाइव तक की मेट्रो को मंजूरी तो दी है, लेकिन इस शर्त पर कि इसमें वह कोई पैसा नहीं देगी। पूरा खर्च नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को वहन करना पड़ेगा।
दरअसल, करीब 15 किलोमीटर लंबे ट्रैक को बनाने में करीब 2682 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस रूट को बनाने का खर्च वह नहीं उठाएगी। नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ही वहन करेंगे। कुछ फंड भारत सरकार से मिलेगा। पहले चरण में सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-दो तक मेट्रो प्रस्तावित की गई है। यह 9.155 किलोमीटर लंबा ट्रैक होगा। इसे बनाने में करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसमें ग्रेटर नोएडा को 235 करोड़ रुपये देने होंगे। बाकी रकम करीब 1286 करोड़ रुपये नोएडा और भारत सरकार से प्राप्त होगी। पहले फेज में नोएडा के सेक्टर-71 के बाद पहला स्टेशन सेक्टर-120 में बनेगा। इसके बाद सेक्टर 123, ग्रेनो वेस्ट का सेक्टर-4, सेक्टर-16 बी के बाद सेक्टर दो आखिरी स्टेशन होगा। यह भी एलिवेटेड मेट्रो होगी और सेंट्रल वर्ज पर बनेगी। इसके बाद सेकेंड फेज के मेट्रो पर काम होगा। दूसरे चरण में नॉलेज पार्क फाइव तक काम होगा। इसके बनने पर इस रूट की कुल लंबाई 14.958 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक की मेट्रो का प्रस्ताव भेजते समय ही प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया था कि इस पर मंजूरी दे दीजिए। प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाली रकम को भी दोनों प्राधिकरण मिलकर वहन कर लेंगे। सरकार ने उसी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। दोनों प्राधिकरण पैसा देने पर राजी हैं इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। - नरेंद्र भूषण, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
दो नए रूटों को भी मंजूरी की कोशिशें तेज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी के बाद अब दो नए रूटों डिपो स्टेशन से बोड़ाकी व सेक्टर-142 से बॉटेनिक गार्डन पर कोशिशें तेज हो गई हैं। नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि ग्रेनो वेस्ट की तर्ज पर इन दोनों रूटों को भी मंजूरी मिल जाए। चाहे इन दोनों रूटों पर भी प्रदेश सरकार का हिस्सा प्राधिकरणों को ही क्यों न देना पड़े। बता दें कि डिपो से बोड़ाकी के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबे ट्रैक को बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। वहीं, सेक्टर 142 से बॉटनिक गार्डन तक की मेट्रो को भी शीघ्र मंजूरी दिलाने की कोशिश है।