फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports park to be built in Jewar, foundation stone laid

Noida News: जेवर में बनेगा स्पोर्ट्स पार्क, हुआ शिलान्यास

Sun, 23 Nov 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Sports park to be built in Jewar, foundation stone laid
– आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस, दो करोड़ आएगी लागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण होगा। अलीगढ़–हरियाणा बॉर्डर से सटे ग्राम गोपालगढ़ में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क विकसित किया जाएगा। रविवार को विधायक धीरेंद्र सिंह ने परियोजना स्थल का भूमि पूजन किया।

स्पोर्ट्स पार्क में युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों से संबंधित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोक निर्माण विभाग इस परियोजना का निर्माण करेगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास के माध्यम से दो करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के युवा लंबे समय से खेल स्टेडियम की मांग कर रहे थे। यह स्पोर्ट्स पार्क जेवर क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। भूमि पूजन के दौरान जिला खनिज अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के अरविंद पाल सिंह, बीपी सिंह सहित कई ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


दनकौर में बनेगा इंडोर स्टेडियम

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसान इंटर कॉलेज दनकौर में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास 29 नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी करेंगे। स्टेडियम के लिए केंद्रीय मंत्री ने अपने बजट से दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इंडोर स्टेडियम के एक साल में बनकर तैयार करने की उम्मीद है। राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने बताया किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर की करीब तीन बीघा जमीन पर बनने वाले इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, कुश्ती, वालीबॉल, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी आदि खेलों की सुविधाएं होंगी। इसका रखरखाव कॉलेज प्रबंधन द्वारा किया जाएगा, जबकि संचालन जिला खेल विभाग की देख रेख में किया जाएगा। यह स्टेडियम छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के सभी युवाओं के लिए खुला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed