फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sports City: Awaiting decision to start work on Sector 150 and 152

स्पोर्ट्स सिटी : सेक्टर-150 व 152 का काम शुरू कराने के लिए फैसले का इंतजार

Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Sports City: Awaiting decision to start work on Sector 150 and 152
स्पोर्ट्स सिटी : सेक्टर-150 व 152 का काम शुरू कराने के लिए फैसले का इंतजार
विज्ञापन

-लोकलेखा समिति ने दो परियोजनाओं का काम शुरू कराने के लिए दे दी है हरी झंडी, प्राधिकरण ने शासन से मांगा है मत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 के एससी-02 और सेक्टर-152 स्थित स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट के काम को शुरू कराने के लिए शासन के फैसले का इंतजार है। लोकलेखा समिति (पीएसी) ने सुनवाई के बाद दोनों परियोजनाओं का काम शुरू कराने की हरी झंडी पहले ही दे दी है। अब प्राधिकरण ने शासन से इस मामले में फैसला करने की अपील की है। संभावना जताई जा रही है कि शासन जल्द से जल्द इस मामले में फैसला सुनाएगा। इसके बाद यहां का काम शुरू हो जाएगा।
सेक्टर-150 के एससी-02 में करीब 10 हजार फ्लैट खरीदार फंसे हुए हैं। यहां प्लॉट के 24 टुकड़े कर बेच दिया गया। इसके बाद बिल्डरों ने यहां आवासीय संपत्ति विकसित कर ली। लेकिन खेल सुविधाएं विकसित नहीं की। इस वजह से पूरा मामला फंस गया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-152 में अभी काम होना बाकी है। पीएसी ने सुनवाई की और प्राधिकरण से वार्ता करने के बाद यहां निर्माण की हरी झंडी दे दी। लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


ग्रुप हाउसिंग की 5 आपत्तियों का निस्तारण
सोमवार को लखनऊ में पीएसी की सुनवाई हुई। इसमें ग्रुप हाउसिंग की करीब 20 आपत्तियों पर सुनवाई हुई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया, करीब 5 मामलों का निस्तारण करा दिया गया। इसमें प्राधिकरण की स्कीम पर आपत्ति आई थी। बताया गया था कि नियमों को शिथिल कर बिल्डरों को लाभ पहुंचाया गया है। इसमें प्राधिकरण की ओर से तर्क दिया गया कि उस दौरान आर्थिक मंदी थी। लिहाजा बोर्ड के सदस्यों के विचार के बाद नियम तय किए गए। सोमवार की बैठक में ग्रुप हाउसिंग की बाकी आपत्तियों को लंबित रखा गया। इसी तरह से स्पोर्ट्स सिटी की बाकी बची परियोजनाओं के मामले भी लंबित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी आपत्तियां
स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के मामले में ऑडिट रिपोर्ट में कई प्रकार की आपत्तियां थीं। इनमें गलत तरीके से नक्शा पास कराने, अलग-अलग बिल्डरों को टुकड़ों में जमीन बेचने, खेल सुविधाओं का ध्यान नहीं रखने आदि के मामले शामिल थे।। परियोजना का काम नियम के तहत नहीं करने पर भी सवाल उठे थे।


स्पोर्ट्स सिटी फैक्ट फाइल



नोएडा प्राधिकरण ने 2010-11 में सेक्टर-78, 79, 101 और 150 के अलावा वर्ष 2014-15 में सेक्टर-150 और वर्ष 2015-16 में सेक्टर-152 में स्पोर्ट्स सिटी की योजना निकाली थी। सेक्टर-78, 79 व 101 में थ्री सी ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 7.27 लाख वर्गमीटर, सेक्टर-150 में लॉजिक्स इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 8 लाख वर्गमीटर, सेक्टर-150 में थ्री सी ग्रीन डेवलपर्स स्पोर्ट्स सिटी प्राइवेट लिमिटेड को 12 लाख वर्गमीटर और सेक्टर-152 में एटीएस होम्स प्राइवेट लिमिटेड को 5 लाख वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed