फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sport

Noida News: ड्रीमविले टाइगर ने वैशाली रॉकर्स 2.0 को छह विकेट से हराया

Mon, 01 Sep 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
sport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही इंडिपेंडेंस कप 2025 के लीग मैच में ड्रीमविले टाइगर ने वैशाली रॉकर्स 2.0 को छह विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंकित यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए वैशाली रॉकर्स 2.0 ने सात विकेट के नुकसान पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। जितेंद्र कुमार ने 38 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने चार विकेट और सौरभ दुबे ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीमविले टाइगर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंकित यादव ने 44 गेंद पर आठ चौके व दस छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। वैशाली रॉकर्स 2.0 की ओर से रजत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed