फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Speeding car overturns after getting stuck in pit, IT engineer dies

Noida News: गड्ढे में फंसकर पलटी तेज रफ्तार कार, आईटी इंजीनियर की मौत

Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns after getting stuck in pit, IT engineer dies
गड्ढे में फंसकर पलटी तेज रफ्तार कार, आईटी इंजीनियर की मौत
विज्ञापन


- नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा, कार सवार दो अन्य इंजीनियर घायल, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तीनों
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास नंगली जाने वाले रास्ते पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार गड्ढे में फंसने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गौड़ सिटी निवासी आईटी इंजीनियर संदीप चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो अन्य इंजीनियर प्रशांत चौधरी और पर्व राठी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों अपने बॉस की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक संदीप सेक्टर-63 की आईटी कंपनी में काम करते थे। प्रशांत और पर्व भी इसी कंपनी में इंजीनियर हैं। तीनों रविवार रात को मूल रूप से कनाडा निवासी बॉस की पार्टी में शामिल होने के लिए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे क्षेत्र में गए थे। तीनों पार्टी के बाद अल्ट्रोज कार से घर लौट रहे थे। प्रशांत कार चला रहे थे। उनके साथ वाली सीट पर संदीप और पीछे की सीट पर पर्व बैठे थे।
विज्ञापन

वाजिदपुर से नंगली की रोड पर सड़क में गड्ढे की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ता भटक गए थे तीनों
पुलिस की जांच में पता चला है कि तीनों युवकों को क्षेत्र की ज्यादा जानकारी नहीं थी। वह पहली बार इस रास्ते पर आए थे। प्रशांत दोस्त की अल्ट्रोज कार लेकर आया था। रात में पार्टी के बाद गौड़ सिटी के लिए निकलने के बाद तीनों रास्ता भूल गए थे। उन्होंने गूगल मैप से रास्ता ढूंढा। इसी दौरान गलत रास्ते पर चले गए। वहां सड़क पर गड्ढे थे। जिससे हादसा हो गया।




कई बार पलटी कार, सिर में चोट लगने से मौत

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार कार गड्ढे के कारण कार कई बार पलटने के बाद साइड से खड़ी हो गई। कार पलटने से कार के शीशे टूट गए थे और एयर बैग भी खुल गए थे। आगे की सीट पर बैठे दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखे थे। हादसे में आगे बैठे संदीप के सिर में पत्थर से चोट लग गई। जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed