{"_id":"652aee9017e26bc787039474","slug":"speeding-bike-collides-student-and-priest-die-grnoida-news-c-23-1-noi1091-19160-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मथुरा और मेरठ के ध्यानार्थ - तेज रफ्तार बाइक टकराई, छात्र और पुजारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मथुरा और मेरठ के ध्यानार्थ - तेज रफ्तार बाइक टकराई, छात्र और पुजारी की मौत
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक टकराई, छात्र और पुजारी की मौत
भट्टा गोलचक्कर की सर्विस रोड पर हादसा, दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हादसे में छात्र और पुजारी की मौत हो गई। भट्टा गोलचक्कर से ओमीक्रॉन-तीन स्थित सर्विस रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार दोनों बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट लगा रखा था। हादसे में घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मूलरूप से मथुरा निवासी भास्कर तिवारी (35) ओमीक्रॉन-तीन में रहते थे। वह मंदिर में पूजा आदि का कार्य करते थे। वहीं, मूलरूप से मेरठ निवासी दुष्यंत यादव (20) नॉलेज पार्क में रहते थे और नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार देर रात भट्टा गोलचक्कर से ओमीक्रॉन-तीन की सर्विस रोड पर दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइकों की सीधी टक्कर लगने से उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया है।