फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   speed control rule on yamuna expressway for 2 month

दो माह के लिए धीमी होगी यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार, 80-60 किलोमीटर की रफ्तार पर ही दौड़ सकेंगे वाहन

Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
speed control rule on yamuna expressway for 2 month
यमुना एक्सप्रेसवे

सर्दियों में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे बढ़ जाते हैं। इसे देख यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार घटाने का फैसला लिया है। अब कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। जो कि वर्तमान समय में हल्के वाहनों के लिए 100 और भारी के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे है।

विज्ञापन


15 दिसंबर से लागू करने की सूचना पुलिस और जेपी कंपनी को भी भेज दी गई है। गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत पहला कदम वाहनों की गति सीमा को कम करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट (आगरा व परी चौक) पर पर्चे बांटकर जानकारी दी जाएगी। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से चाय का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल व यमुना एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा हुआ है, जिसमें करीब 50 वाहन भिड़ गए थे। इसकी वजह घना कोहरा बताया गया है। ऐसे में यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed