फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special monitoring will be done on burning crop residues

फसल अवशेष जलाने पर रहेगी विशेष निगरानी

Mon, 05 Apr 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Special monitoring will be done on burning crop residues
नूंह। जिले के किसानों से खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने का आह्वान किया गया है। उन्हें बताया गया है कि इससे जहां गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न होती है वहीं श्वास संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। वहीं फसल अवशेष जलाने वालों पर नजर रखने के लिए ग्राम सचिवों और पटवारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से मृदा उर्वरता व उत्पादकता कम हो जाती है। मृदा का तापमान भी बढ़ जाता है, जिससे उसमें उपस्थित सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। भारी मात्रा में हानिकारक गैसें मिथेन, कार्बन डाई आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड आदि निकलती हैं। जिनसे प्रदूषण बढ़ने के साथ पृथ्वी का तापमान बढ़ता है। जिसके परिणाम स्वरूप जलवायु में परिवर्तन होते हैं। विषैली गैसों से कैंसर, अस्थमा एवं अन्य श्वास संबंधित रोग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फसल अवशेष जलाने के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया है। सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर फसल अवशेष जलाने के संबंध में निगरानी रखने को कहा गया है। पत्र के आधार पर जिले के सभी ग्राम सचिवों व पटवारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे कटाई सीजन के दौरान फसल अवशेष जलाने वालों पर नजर रखें। यदि कोई मामला संज्ञान में आता है तो 30 मिनट के भीतर उसकी सूचना दें। यदि संबंधित ग्राम सचिव अथवा पटवारी इस कार्य में विफल रहते हैं तो इसे ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवशेष का करें सदुपयोग
किसान फसलों के अवशेषों को मिट्टी को पलटने वाले हल से मिट्टी में मिला दें, इससे कार्बनिक क्षमता बढ़ेगी। फसलों के अवशेषों को स्ट्रा रीपर से भूसा बनाकर पशुओं के लिए भंडारण भी कर सकते हैं। अवशेषों को गोबर की खाद में मिलाकर वर्मी कंपोस्ट बना सकते हैं। बिजली बनाने वाली बायोमास कंपनी को बेच भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed