फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special items of 75 districts will be seen in International Trade Show

Noida News: इंटरनेशनल ट्रेड शो दिखेंगी 75 जनपदों की खास वस्तुएं

Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Special items of 75 districts will be seen in International Trade Show
-21 से 25 सितंबर के बीच ग्रेनो के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा आयोजन
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 21 सितंबर से लगने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक ही छत के नीचे पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी। शो में प्रदेश के 75 जनपदों की खास वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। एक तरफ जहां 60 देशों के दो हजार निर्यातक और कारोबारी अपने देशों का उत्पाद लेकर आएंगे वहीं, बनारस की साड़ियां, फिरोजाबाद की चूड़ियां और मेरठ के खेल के सामान भी अपनी चमक बिखेरेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया, 50 हजार वर्गमीटर से ज्यादा क्षेत्र में आयोजित हो रहे शो में 15 हॉल तैयार किए जा रहे हैं। 60 देशों से 400 खरीदार आएंगे। विदेशी उद्यमियों की फीओ संस्था की ओर से अभी तक 1000 रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया, तीनों प्राधिकरण और यूपीसीडा इसमें अपने विकास की गाथा दिखाएंगे। एयरपोर्ट से लेकर बहुमंजिला भवन और अन्य प्रोजेक्टों को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

लुभाएगी लखनऊ की चिकनकारी तो महकेगा कन्नौज का इत्र

लखनऊ की चिकनकारी, बनारस की गुलाबी मीनाकारी व सिल्क, गणेश की मूर्तियां, बांदा का सजर स्टोन जहां लोगों को लुभाएंगे वहीं, कन्नौज का इत्र भी अपनी सुगंध बिखेरेगा। मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, आजमगढ़ की काली मिट्टी के बर्तन, बांदा के रेशम उत्पाद को शो में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक जनपद के व्यंजनों के भी स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों की होगी सुविधा
डीएम ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरणों को पत्र लिखकर सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त के साथ वार्ता की गई है। साथ ही जाम से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन विभाग से मांगी गई है। रोडवेज व परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर रूट पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने के लिए भी बात की गई है। मोटो जीपी बाइक रेस और यूपी ट्रेड शो के कारण मेट्रो के फेरे भी बढ़वाए जाएंगे।
प्लास्टिक वेस्ट का किया जाएगा निस्तारण
एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यूपी ट्रेड शो के दौरान पानी की बोतलों समेत अन्य प्लास्टिक का निस्तारण के लिए भी व्यवस्था की गई है। नोएडा की एक कंपनी के साथ सीएसआर के तहत मशीन लगाने के लिए एमओयू हुआ है।

टैक्सी-ऑटो पर चस्पा होगी निर्धारित किराये की सूची
जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी ट्रेड शो व मोटो जीपी के तहत टैक्सी व ऑटो का किराया निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए पहले से दोनों यूनियन, परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के साथ बैठक की जाएगी। किराए की सूची भी ऑटो और टैक्सी पर चस्पा कराई जाएगी। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के नंबर भी चस्पा कराए जाएंगे। ताकि ज्यादा किराया वसूलने पर कार्रवाई की जा सके। वहीं, होटलों पर भी नजर रखी जाएगी। ताकि किसी व्यक्ति से ज्यादा किराया नहीं वसूला जाए। शिकायत मिलने पर होटल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed