फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special booths will be built for vaccination of women in noida

महिलाओं के टीकाकरण के लिए बनेंगे विशेष बूथ

Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Special booths will be built for vaccination of women  in noida
नोएडा। महिलाओं के टीकाकरण को बढ़वा देने के लिए जिले में विशेष बूथ बनाए जाएें। शासन के निर्देश के अनुसार शुरुआत में दो बूथ बनाने की योजना पर स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। महिला विशेष बूथ की शुरुआत सोमवार से की जाएगी। इसके लिए चाइल्ड पीजीआई, जिला अस्पताल और भंगेल सीएचसी में से दो केंद्रों को चुना जाएगा।
विज्ञापन

जून में टीकाकरण के लिए आयु, लिंग, शारीरिक क्षमता, परिस्थितियों आदि के अनुसार विशेष बूथ बनाने का सिलसिला शुरू हुआ है। जिसमें पहले अभिभावकों एवं दिव्यांगों के लिए विशेष बूथ बनाए गए थे। अब महिलाओं के लिए अलग बूथ बनाए जाएंगे। महिलाओं के लिए बने बूथ में पुरुषों को आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम संचालित करने के लिए भी महिला कर्मियों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, 60 साल से अधिक, 45 साल से अधिक और 18 साल से 44 साल आयु के लोगों का टीकाकरण कर रहा था। जिसमें महिला पुरुष दोनों ही शामिल रहते हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11871 लोगों को लगे टीके
शुक्रवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में 11871 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 60 या उससे अधिक आयु के 744 लोगों को टीके की पहली डोज एवं 57 को दूसरी डोज दी गई। वहीं 45 से 59 आयु वर्ग के 1867 लोगों को पहली और 210 को दूसरी डोज दी गई। साथ ही 18 से 44 साल के 8988 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज मिली। वहीं एक फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और चार ने दूसरी डोज ली। 69 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed