{"_id":"61e9beab2c00ba715d039c65","slug":"special-26-eye-on-use-of-black-money-in-elections-noida-news-noi6279771198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर ‘स्पेशल-26’ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर ‘स्पेशल-26’ की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (योगेश शर्मा)। मतदान की तिथि नजदीक आने से सभी प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में जीत की जद्दोजहद में जुटे हैं। ऐसे में चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी निगरानी का इंतजाम आयकर विभाग ने किया है। प्रदेश स्तर पर 300 से अधिक पर्यवेक्षकों को अलर्ट किया गया है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में निगरानी के लिए करीब 26 सदस्यों वाली चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
आयकर महानिदेशालय की ओर से सूचना जारी कर चुनाव में काले धन के इस्तेमाल को रोकने के लिए आम जनता से सहयोग मांगा गया है। सलाह दी गई है कि नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं आदि की गतिविधियों की सूचना देने में संकोच न करें। बेझिझक इससे जुड़ी कोई भी सूचना दी जा सकती है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, चुनाव में काले धन का इस्तेमाल रोकने के लिए आयकर विभाग की तरफ से अधिकारियों को खंडवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नोएडा खंड को चार उपखंडों (सेक्टर-1 से 61, सेक्टर-61 से शेष स्थान, ग्रेटर नोएडा व बुलंदशहर) में बांटकर चार टीमों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। प्रत्येक का एक टीम लीडर बनाया गया है। इनमें ऊपर विभाग के तीन उप निदेशक (अन्वेषण) तैनात किए गए हैं, जबकि पूरी टीम अतिरिक्त निदेशक (अन्वेषण) यज्ञेश रघुवंशी के नेतृत्व में काम करेगी।
विज्ञापन
गाड़ी का मालिक मिला, न कैश अपना बताने वाला
नोएडा स्टेडियम के पास फॉर्च्यूनर से बरामद 99.30 लाख रुपये कैश मामले में आयकर विभाग की जांच दिलचस्प होती दिख रही है। इस मामले के तार हवाला कारोबार से भी जुड़े हैं। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिस फॉर्च्यूनर में कैश बरामद किया गया था, उसकी रजिस्ट्रेशन डिटेल खंगालने पर कार महिला के नाम पर मिली। जब इस महिला से संपर्क साधा गया तो उसने कार अपनी बताने से इनकार कर दिया। बरामदगी के दौरान कार में सवार लोगों ने भी इससे पल्ला झाड़ लिया। अब बेनामी संपत्ति अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सेक्टर-24 थाने भिजवा दिया गया है। वहीं, बरामदगी के दौरान कार चला रहे शख्स ने पूछताछ में रकम रखने वाले जिस शख्स का नाम बताया, उसने भी रकम अपनी होने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। प्रारंभिक जांच में इस मामले के तार कई कारोबारियों से जुड़ते दिख रहे हैं जो हवाला के जरिये कैश को इधर से उधर करने में जुटे हैं।