{"_id":"65020cf26a51dc3da9029173","slug":"sp-state-president-maintains-silence-on-criticism-of-sanatan-erasure-statement-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-17118-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ\nसनातन मिटाने के बयान की आलोचना पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ सनातन मिटाने के बयान की आलोचना पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
-लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक सीटें जीतने का किया दावा
-कहा किसी पर दबाव बनाना होता है तो उनके घर इनकम टैक्स की रेड डलवा देती है भाजपा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को समाप्त करने के बयान को लेकर हो रही आलोचना पर किए गए सवाल पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल चुप्पी साध गए। उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही बोल सकते हैं। बुधवार को वह चाई-4 स्थित जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर एक प्रेसवार्ता के दौरान वह बोल रहे थे।
अमर उजाला से बात करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनावों में सपा प्रदेश में सबसे अधिक सीटें जीतगी। उन्होंने भाजपा के 80 में से 80 सीटें जीतने के दावों को हवा-हवाई बताया। आजम खान के घर चल रही इनकम टैक्स रेड को लेकर नरेश उत्तम पटेल ने कहा, सरकार उभरते लोगों को दबाने का काम कर रही है। जब भाजपा को किसी पर दबाव बनाना होता है तो उनके घर पर इनकम टैक्स की रेड डलवा देती है। यह आमतौर पर सभी के साथ किया जा रहा है, लेकिन उनकी पार्टी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता महेश आर्य, बीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, डॉ. शालिनी राकेश, रमेश प्रजापति, आश्रेय गुप्ता, गजराज नागर, नरेन्द्र नागर, सुनील भाटी, कृशान्त भाटी, पीताम्बर शर्मा, सुधीर तोमर, जाने आलम, जगदीश शर्मा, डॉ महेन्द्र नागर, मेहंदी हसन, सादाब सलमानी, जाकिर, हसमुद्दीन, विपिन सैनी, यशपाल भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।