फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sonam Wangchuk discharged from Safdarjung Hospital

Noida News: सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज, मेदांता को सौंपा

Tue, 21 Jul 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Sonam Wangchuk discharged from Safdarjung Hospital
डिस्चार्ज के समय जरूरी मेडिकल पैरामीटर थे स्थिर, पैन साइटोपेनिया की थी समस्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार शाम को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को डिस्चार्ज कर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम को सौंप दिया। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोनम को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को शाम छह बजकर 40 मिनट पर सौंपा गया।

डिस्चार्ज के समय उनके जरूरी मेडिकल पैरामीटर स्थिर थे। हालांकि पैन साइटोपेनिया की समस्या बनी हुई है। उनका सीरम पोटेशियम लेवल 3.4 एमईक्यू/एल था। इलाज जारी रखने के लिए सभी जरूरी मेडिकल रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की कॉपी भी मेडिकल टीम को दे दी गई है। पैन साइटोपेनिया एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें शरीर में तीनों प्रकार की रक्त कोशिकाओं यानि लाल रक्त कोशिकाएं , सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स का स्तर सामान्य से काफी कम हो जाता है। बता दें कि सोनम वांगचुक को हड़ताल के 21 वें दिन 18 जुलाई को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल पुलिस द्वारा लाया गया था। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed