फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Social workers will resolve complaints of street vendors

Noida News: रेहड़ी-पटरी वालों की शिकायतें सुलझाएंगे समाजसेवी

Sun, 28 Sep 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Social workers will resolve complaints of street vendors
दिल्ली सरकार ने शिकायत निवारण पैनल बनाने का लिया निर्णय
विज्ञापन

------------
10 साल के अनुभव वाले समाजसेवी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अब राजधानी में शिकायत निवारण पैनल रेहड़ी-पटरी वालों की शिकायतें सुलझाएंगे। दिल्ली सरकार ने समाजसेवा का अनुभव रखने वाले पेशेवरों को पैनल में शामिल करने का फैसला लिया है।


इसके तहत एमसीडी, एनडीएमसी और छावनी क्षेत्र के शिकायत निवारण पैनलों में दो-दो समाजसेवी शामिल किए जाएंगे। इनमें 10 साल का समाजसेवा अनुभव रखने वाले या सार्वजनिक मामलों की समझ रखने वाले पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्र या राज्य सरकार के रिटायर्ड ग्रुप-ए अधिकारी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कदम स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 की धारा-20 और नियम 2017 के तहत उठाया गया है। दिल्ली में करीब डेढ़ लाख पंजीकृत रेहड़ी-पटरी वाले हैं। पैनल दुकानदारों की बेदखली व अधिकारियों से हुई परेशानी जैसी समस्याओं की जांच कर समय से सुनवाई के बाद फैसला लेंगे। पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही ये पैनल काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed