{"_id":"6897579bacb007e0f000caa7","slug":"smoke-rose-in-the-express-train-passengers-jumped-out-in-panic-noida-news-c-23-1-lko1064-71125-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, घबराकर कूदे यात्री, 20 चुटैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, घबराकर कूदे यात्री, 20 चुटैल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शुक्रवार देर रात दनकौर कोतवाली क्षेत्र की घटना
-पंजाब से बिहार जा रही थी फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन
-स्लीपर कोच एस-7 के ब्रेक का लेदर चिपकने से घटना
माई सिटी रिपोर्टर
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में दनकौर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात पंजाब से बिहार जा रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों के बीच से धुंआ निकलने लगा। घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। हड़बड़ाहट में कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले ही कोच से कूद गए। इससे करीब 20 यात्रियों के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सूचना पर जीआरपी और ट्रेन एस्कॉट मौके पर पहुंचे। जीआरपी अफसरों का कहना है कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। स्लीपर कोच एस-7 के ब्रेक का लेदर चिपकने से धुआं उठा था। 30 मिनट में जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
पंजाब के भटिंडा से बिहार के बालू घाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे ट्रेन जब दनकौर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। यात्रियों ने बताया कि चेन पुलिंग के बाद जब ट्रेन रुकी तो उसके कोच संख्या एस-7 के पीछे से धुआं निकल रहा था, लेकिन यात्रियों ने आसपास क्षेत्र में आग का धुंआ सोचा और ध्यान नहीं दिया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन फिर चल ली तो धुआं तेज हो गया। घबराए यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को दनकौर स्टेशन से आगे रोक दिया। ट्रेन रुकने के दौरान की यात्री बोगियों से बाहर कूदने लगे। पटरी पर पत्थर होने के कारण कई यात्रियों के पैर में मोच व अन्य चोटें आईं। ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्री बाहर निकल गए। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 20 यात्रियों को चाेटें लगी हैं। जीआरपी ने बयान जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस में एस-7 में एक कॉलर ने बताया था कि ट्रेन के एक कोच में आग लग गई है। कोच के पहियों में किसी कारण से धुआं निकलने का आभास हुआ था। जांच में आग की बात गलत पाई गई। जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो घंटे की देरी से पहुंची अलीगढ़
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को 12:50 बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन रात करीब तीन बजे ट्रेन अलीगढ़ पहुंची। जिस समय ट्रेन में आग की जांच की जा रही थी। तब अलीगढ़ से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
20 से अधिक लोगों के पर्स व मोबाइल चोरी
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्री बाहर निकल आए। इस बीच 20 से अधिक यात्रियों के मोबाइल व पर्स चोरी कर लिए गए। सभी ने इसकी शिकायत जीआरपी को दी है। जिस पर जीआरपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।