फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smart meters will be installed from May, plan of one lakh in the first phase

Noida News: मई से लगेंगे समार्ट मीटर, पहले चरण में एक लाख की योजना

Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed from May, plan of one lakh in the first phase
मई से लगेंगे समार्ट मीटर, पहले चरण में एक लाख की योजना
विज्ञापन

-पहले शहरी क्षेत्र उसके बाद देहात क्षेत्रों में लगेंगे, बिजली चोरी समेत अन्य समस्यायों से मिलेगी निजात
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। समार्ट प्री-पेड और पोस्ट पेड मीटर लगाने का काम मई माह से शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में एक लाख मीटर लगेंगे। इसके लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( पीवीवीएनएल) की ओर से कंपनी का चयन कर टेंडर जारी कर दिया गया है। पहले शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएंगे, उसके बाद देहात क्षेत्रों की बारी आएगी।
विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार मई के पहले सप्ताह से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं से बिल वसूली की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रथम ने बताया कि जिले में साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्री-पेड और पोस्ट पेड मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है। रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर योजना (आरडीएसएस) के तहत मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटरों से दिखने में अलग होगा। स्मार्ट पोस्ट पेड मीटर से उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल मिल सकेगा। इससे उपभोक्ताओं के गलत बिल आने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैकिंग डिवाइस युक्त होगा स्मार्ट मीटर
निगम अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर ट्रैकिंग डिवाइस युक्त होगा। यह जीपीएस (ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम) की तरह काम करेगा। हर मीटर का एक कोड होगा। इसके माध्यम से अधिकारी जब चाहें अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर उपभोक्ता के मीटर की रीडिंग भी देख सकेंगे। बिजली चोरी या मीटर में कुछ गड़बड़ी करने पर यह डिवाइस संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर एसएमएस से तुरंत इसकी सूचना भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed