फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smart meters become a disaster, no electricity even after top-up

Noida News: स्मार्ट मीटर बने आफत, टॉपअप के बाद भी बिजली नहीं

Sun, 29 Mar 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Smart meters become a disaster, no electricity even after top-up
- टॉपअप करने के बाद भी काफी देर तक सुचारू नहीं होती आपूर्ति, जिले में अभी तक चालीस हजार स्मार्ट मीटर लग चुके
विज्ञापन




नोएडा। विद्युत निगम ने शनिवार को स्मार्ट मीटर की आपूर्ति एक बार फिर बंद कर दी। निगेटिव बैलेंस वाले अकाउंट की आपूर्ति बंद करने के अभियान के तहत ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली भी गुल हो गई, जिनका अकाउंट पॉजिटिव था। ऐसे में जिले के उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर सिरदर्द बनता जा रहे है।
बीच-बीच में चलाई जा रही आपूर्ति बंद करने की ड्राइव से बिजली गुल कर दी जाती है। निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ता जब बैलेंस टॉपअप करते हैं तो घंटों तक बैलेंस अपडेट नहीं होने से आपूर्ति बहाल नहीं होती। शनिवार को फिर से लखनऊ से ड्राइव चलाई गई जिससे कई उपभोक्ताओं के घर की बिजली उड़ गई।
विज्ञापन

सेक्टर 82 के वैभव कपूर ने बताया कि शनिवार को अचानक बिजली गुल हो गई। बैलेंस टॉपअप करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। सेक्टर 73 के अरविंद सेठी ने बताया कि बैलेंस पॉजिटिव होने के बाद बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



अभी तक इंस्टॉल हुए हैं 40 हजार स्मार्ट मीटर

जिले में इंटेलीस्मार्ट कंपनी ने लगभग 40 हजार स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए हैं। इनमें से कई उपभोक्ताओं के अकाउंट में दिक्कतें आ रही हैं। फरवरी में बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। जिसको दुरुस्त करने में विद्युत निगम को चार से ज्यादा दिन लगे। जिले में सभी साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।



----

-बिजली गुल होने पर विद्युत निगम से भी संपर्क किया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। स्मार्ट मीटर से परेशानी और बढ़ गई है।



-राघवेंद्र दुबे, अध्यक्ष सेक्टर 82 पॉकेट 7।

----

-स्मार्ट मीटर के कारण बीच-बीच में बिजली गुल हो जाती है। जो भी दिक्कत है उसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इसके लिए निगम को पत्र भी लिखा है।

-रमेश शर्मा, एओए सचिव सेक्टर 82 केंद्रीय विहार द्वितीय।

----

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए हैं। इससे वे अपनी खपत और शेष बैलेंस देख सकते हैं। उसके अनुसार रिचार्ज भी कर सकते हैं।

-संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता विद्युत निगम। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed