फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Skating was being done by closing the road, the policeman committed indecency on the complaint

सड़क बंद कर हो रही थी स्केटिंग, शिकायत पर पुलिसकर्मी ने की अभद्रता

Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Skating was being done by closing the road, the policeman committed indecency on the complaint
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गाड़ियों से सड़क को बंद कर कुछ लोग अपने बच्चों को स्केटिंग सिखा रहे थे। इस दौरान सुबह की सैर पर निकले लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने इस बात की शिकायत की तो पुलिसकर्मी ने उनसे ही अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने घर आकर ट्विटर पर शिकायत करते हुए नोएडा पुलिस की कार्यशैली और बर्ताव पर सवाल उठाए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी ट्वीट कर संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस स्पॉयर सोसाइटी में रहने वाले ललित फलूरा शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ टहलने जा रहे थे। बिसरख गांव के पास वाली सर्विस रोड पर कुछ लोग अपनी गाड़ियों से सड़क को ब्लॉक कर अपने बच्चों को स्केटिंग सिखा रहे थे। पास में ही पुलिस की पीवीआर को खड़ी देख ललित ने सड़क बंद किए जाने की शिकायत की। आरोप है कि इस पर पीवीआर में तैनात सर्वेश कुमार नाम का पुलिसकर्मी नाराज हो गया। जब ललित ने एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शिकायत करने और पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं मामले का संज्ञान लेने की बात कही तो पुलिसकर्मी अभद्रता से बात करने लगा। यहां तक कहा कि, जाओ कमिश्नर से शिकायत कर दो...। पुलिसकर्मी के इस तरह के बर्ताव से ललित की मां भी सहम गईं। घर आकर ललित ने ट्विटर पर कमिश्नरेट पुलिस से शिकायत की। बिसरख थाना प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने जताया खेद
ललित ने बताया कि शिकायत के बाद उन्हें पुलिस कमिश्नर के ट्विटर हैंडल से मामले में जांच और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, दोपहर में बिसरख थाना प्रभारी ने भी पुलिसकर्मी के बर्ताव पर खेद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed