{"_id":"6a0087b226c8be241505bb40","slug":"skaters-from-the-district-won-four-medals-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94379-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले के स्केटर्स ने जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले के स्केटर्स ने जीते चार पदक
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के दो स्केटर्स ने हरिद्वार में आयोजित हुई दूसरी ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण समेत चार पदक हासिल किए। हरिद्वार के दौलतपुरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 9 और 10 मई तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के अविराज वशिष्ठ ने 500 व 1000 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक और प्रियांश ने दो कांस्य पदक हासिल किए। जिला ग्रेनो रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष आकाश रावल ने खिलाडियों को बधाई दी। स्केटिंग कोच अनुज रावल ने बताया कि चैंपियनशिप में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल आदि से 300 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया।