फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six smugglers arrested with ganja worth 1.25 crore

1.25 करोड़ के गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Six smugglers arrested with ganja worth 1.25 crore
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में गिरफ्तार गांजा तस्कर। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से तस्करी कर एनसीआर में गांजे की फुटकर बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन और कार में लादकर ले जाए जा रहे ढाई क्विंटल गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी फिरोज खान, बिहार के बेगुसराय निवासी अमित, बांदा निवासी जितेंद्र कुमार सविता, महेश, सोनीपत निवासी सचिन कुमार और मुकीमपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखनऊ से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गौतमबुद्घ नगर के सूरजपुर की ओर आए हैं। एसटीएफ ने सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस की मदद से शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन और कार बरामद हुई है। आरोपी तस्करी कर लाए गए गांजे को दो से तीन गुना अधिक कीमत पर बेचते थे।
विज्ञापन

साहिबाबाद का सब्जी विक्रेता बन गया तस्कर
राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी फिरोज खान साहिबाबाद मंडी में सब्जी बेचता था। मौसेरे भाई बांदा निवासी सद्दीक उर्फ गुड्डू के संपर्क में आने के बाद गांजा तस्करी में संलिप्त हो गया। फिरोज ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश से 2000 से 2500 रुपये प्रति किलो ग्राम के हिसाब से गांजा खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में लाकर बेचता था। कुछ वर्ष पहले आंध्र प्रदेश में ही अमित व अन्य आरोपियों से मुलाकात होने पर उसने गिरोह बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed