फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six people including two children were trapped in the lift for 20 minutes

20 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे दो बच्चों समेत छह लोग

Mon, 05 Jul 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six people including two children were trapped in the lift for 20 minutes
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की रुद्रा केबीनोज अपार्टमेंट में रविवार शाम एक टावर की लिफ्ट में छह लोग फंस गए। इससे दो छोटे बच्चे, एक बुजुर्ग समेत 3 महिलाओं और युवक का बुरा हाल हो गया। किसी तरह निवासियों ने लिफ्ट को खोलकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद निवासियों ने सुविधाओं को लेकर जमकर हंगामा किया। केबीनोज फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि विक्रम शर्मा परिवार के साथ सोसाइटी के टावर डी के सातवें फ्लोर पर रहते हैं। रविवार को उनके घर पर कुछ मेहमान आए थे। शाम को करीब सात बजे वो परिवार और मेहमान के साथ नीचे जा रहे थे।
विज्ञापन

विक्रम कुछ समय पहले निकल गए थे। जबकि, उनकी मां और अन्य सदस्य बाद में लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। काफी देर तक जब वो नीचे नहीं पहुंचे तो विक्रम शर्मा वापस ऊपर पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि दूसरे और तीसरे फ्लोर के बीच एक लिफ्ट बंद है। उसकी लाइट जल रही थी। वहां जाकर देखा को उनका परिवार मदद की गुहार लगा रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से लिफ्ट के गेट को खोला गया। करीब 20 मिनट बाद सभी को बाहर निकाला गया। लिफ्ट में फंसने के कारण बुजुर्ग महिला और बच्चे काफी सहम गए। घटना के बाद निवासियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि लिफ्ट में अलार्म नहीं है। पावर बैकअप भी नहीं है। बिल्डर किसी तरह की सुविधा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर फेंका कूड़ा
ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के निवासी भी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। रविवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर समय पर मेंटेनेंस शुल्क ले रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं दे रहा है। सोसाइटी में कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। बेसमेंट में गंदगी के साथ पानी जमा है। निवासी बार-बार सुविधा देने की मांग करते हैं, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है। निवासियों ने प्रदर्शन के बाद मेंटेेनेंस कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया तो फिर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पूरा करने की मांग
ग्रेनो वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के निवासियों ने रविवार दोपहर में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर ने कब्जा देने के बाद सभी सुविधाएं नहीं दी हैं। पिछले दो साल से मांग कर रहे हैं। वहीं, अब भी निर्माण कार्य अधूरा है। इसे पूरा करने की मांग की जा रही है। निवासियों ने बिल्डरों को आगे भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed