फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six arrested, including a minor, in robbery from the manager of a pharmaceutical company

Noida News: दवा कंपनी के मैनेजर से लूट में नाबालिग समेत छह धरे

Sat, 28 Jan 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Six arrested, including a minor, in robbery from the manager of a pharmaceutical company
आरोपियों ने डाल दी थी पीड़ित की आंखों में मिर्च
विज्ञापन

आरोपियों में दवा कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ रोहिणी में दवा कंपनी के मैनेजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट के मामले को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने नाबालिग समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान संदीप (25), अरुण कुमार (25), रियाज अहमद उर्फ शाहरुख (19), कमल उर्फ देवा (27), अजीत कुमार (21) और नाबालिग के रूप में हुई है। संदीप दवा कंपनी का पूर्व कर्मचारी है। इसकी सूचना पर ही आरोपियों ने 23 जनवरी को राजबीर पाल (45) से 65 हजार रुपये व अन्य सामान लूट लिया था।

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि साउथ रोहिणी थाना इलाके में 23 जनवरी को बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दवा कंपनी के मैनेजर राजबीर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट की थी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम ने मामले की जांच शुरू की। इस बीच पुलिस उपायुक्त अमित गोयल, इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन व अन्यों की टीम ने सुल्तानपुरी से रियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसकी निशानदेही पर पुलिस ने कमल, अजीत, अरुण, संदीप और नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि संदीप की सूचना पर वारदात को अंजाम दिया गया। संदीप ने दोस्त अर्जुन को कैश की खबर दी। इसके बाद अर्जुन ने नाबालिग व बाकी लड़कों को बताया। रेकी करने के बाद आरोपियों ने 23 जनवरी को वारदात अंजाम दी। रियाज ने राजबीर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article