{"_id":"6a47c76e625e22bfe6059608","slug":"six-agencies-have-shown-interest-in-the-tennis-academy-at-pathik-stadium-noida-news-c-23-1-lko1064-99152-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पथिक स्टेडियम में टेनिस एकेडमी के लिए छह एजेंसियों ने दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पथिक स्टेडियम में टेनिस एकेडमी के लिए छह एजेंसियों ने दिखाई रुचि
विज्ञापन
- पैडल, पिकल बॉल और बैडमिंटन एकेडमी की तैयारी तेज, पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस एकेडमी, पैडल और पिकल बॉल कोर्ट के संचालन के लिए छह एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। प्री-बिड बैठक में आवश्यक सुझावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेडियम में खेल सुविधाओं को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए प्राधिकरण ने व्यापक योजना तैयार की है। पहले चरण में टेनिस, पैडल और पिकल बॉल कोर्ट के संचालन, रखरखाव और प्रबंधन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्री-बिड बैठक में चार कंपनियों के अलावा तीन अन्य इच्छुक आवेदकों ने भी भाग लिया।
वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि टेनिस एकेडमी और अन्य खेल सुविधाओं के लिए 13 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद एक महीने के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन एकेडमी के लिए 15 जुलाई को प्री-बिड बैठक प्रस्तावित है, जिसके बाद उसकी चयन प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इन खेल सुविधाओं को इस तरह विकसित किया जाएगा कि भविष्य में पथिक स्टेडियम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें। इसके लिए केवल अनुभवी एजेंसियों का चयन किया जाएगा। चयनित एजेंसी के साथ तीन वर्षों का अनुबंध होगा, जिसे बेहतर प्रदर्शन की स्थिति में एक वर्ष और बढ़ाया जा सकेगा। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देशों के अनुसार, स्टेडियम को खेल प्रतिभाओं के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।