फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Situation remains unchanged; plaster falls for the second consecutive day at Raksha Adela.

Noida News: नहीं सुधरे हालात, रक्षा एडेला में लगातार दूसरे दिन गिरा प्लास्टर

Thu, 02 Jul 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Situation remains unchanged; plaster falls for the second consecutive day at Raksha Adela.
ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में 20वीं फ्लोर से 11वीं मंजिल की बालकनी में गिरा प्लास्
- 20वीं मंजिल से टूटा हिस्सा 11वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी में गिरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी की निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अब और गंभीर होते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन प्लास्टर गिरने की घटना ने निवासियों में डर का माहौल बना गया है। बुधवार को जे टावर में प्लास्टर गिरा था, जबकि बृहस्पतिवार को डी टावर की बालकनी में बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। गनीमत रही कि उस समय बालकनी खाली थी।
बृहस्पतिवार को टावर डी के फ्लैट संख्या 1101 में यह घटना हुई। फ्लैट मालिक सर्वेश त्रिवेदी ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे अचानक बालकनी से तेज आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिरा हुआ था। छानबीन करने पर पता चला कि प्लास्टर का टुकड़ा 20वीं मंजिल से टूटा था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सोसाइटी के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार बिल्डर और एओए से शिकायत की गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

निवासी अमित कुमार ने बताया कि अब बच्चों को नीचे खेलने भेजने में भी डर लगता है। कभी भी प्लास्टर गिरने की आशंका बनी रहती है। वहीं पूजा ने कहा कि बारिश के बाद दीवारों की हालत और खराब हो गई है कई जगह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। फरवरी, अप्रैल और जून में भी अलग-अलग टावरों की बाहरी दीवारों और कॉमन एरिया में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण के दौरान गुणवत्ता से समझौता किया, जिसका खामियाजा अब लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।


15 से अधिक सोसाइटियों में हुई घटना, एक की गई जान

ग्रेनो वेस्ट की 15 से अधिक सोसाइटियों में अब तक प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें अरिहंत अंबर, अजनारा होम्स, अजनारा ले गार्डन, गौड़ सिटी-1 का 5वें एवेन्यू, रॉयल नेस्ट, सुपरटेक इकोविलेज-1 और 2, पंचशील हाईनिश, ला रेजिडेंशिया आदि शामिल हैं। अरिहंत अंबर सोसाइटी में तो एक हादसे में निवासी की मौत भी हो चुकी है। प्राधिकरण ने उस समय मामले का संज्ञान लेते हुए बिल्डरों को आईआईटी से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed