फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Situation like undeclared emergency in the country: AAP

देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात : आप

Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Situation like undeclared emergency in the country: AAP
डॉ. संदीप पाठक ने कहा- भाजपा विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा सभी विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है। वह विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है या फिर डरा-धमकाकर पार्टी में शामिल करा रही है। जो भाजपा में चले जाते हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जो विरोध करता है उसे गिरफ्तार किया जा रहा है। केजरीवाल को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया। हमें न्यायपालिका और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। देरी हो सकती है, लेकिन अंत में न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया, लेकिन भाजपा ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन भी नहीं करने दिया। ऐसा भारत के राजनीतिक इतिहास में शायद ही पहले कभी हुआ होगा। भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को बृहस्पतिवार रात से घर में नजरबंद कर दिया गया। पार्टी के जो लोग सुबह-सुबह आप के ऑफिस के लिए निकल रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed