फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sister's boyfriend shot dead, accused arrested

Noida News: बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sister's boyfriend shot dead, accused arrested
पत्नी पर टिप्पणी व बहन से संबंध में वारदात की बात कह रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी में शुक्रवार रात सिर में गोली मारकर कपिल (28) की हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी शिवम यादव (20) को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवम की बहन व कपिल के बीच प्रेम संबंध थे। यह बात शिवम को अखरती थी। वहीं, कुछ दिन पहले कपिल ने शिवम की पत्नी पर भी कोई टिप्पणी कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने कपिल की हत्या कर दी।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, कपिल परिवार के साथ सी-बलॉक, नंद नगरी में रहता था। परिवार में तीन भाई, दो बहनें व मां हैं। कपिल एसी की मरम्मत करता है। शिवम को कपिल ने ही एसी का काम सिखाया था। फिलहाल, शिवम अलग काम कर रहा था। शुक्रवार रात को कपिल पिता के कुछ पुराने कपड़े लेकर दर्जी की दुकान पर आया था। इस बीच शिवम आया और कपिल से बातचीत करने लगा। अचानक उसने पिस्टल निकाली और बेहद नजदीक से सिर में गोली मार दी। कपिल का बड़ा भाई उसे जीटीबी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर देर रात को ही पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक साल में हो गई तीसरी मौत

कपिल के परिजनों ने बताया कि 10 माह पहले कपिल की दादी की मौत हो गई थी। चार माह पूर्व कपिल के पिता सुरेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। परिवार में कपिल के बड़े भाइयों व छोटी बहन की शादी हो चुकी है। परिजन कपिल की शादी की तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर टिप्पणी करने से बिगड़ी बात
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि शिवम की बहन से कपिल के संबंध थे। यह बात शिवम को पसंद नहीं थी। इसके अलावा शिवम में दूसरे समुदाय में प्रेम विवाह किया था। पिछले दिनों किसी बात पर कपिल ने शिवम की पत्नी पर टिप्पणी कर दी थी। इससे शिवम काफी नाराज हुआ था। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि बहन से नजदीकी और पत्नी पर टिप्पणी करने की वजह से ही शिवम ने वारदात अंजाम दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही, इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपी पिस्टल कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article