फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sister-in-law was hiding her identity by posting obscene for sister-in-law

भाभी पहचान छुपाकर कर रही थी ननद के लिए अश्लील पोस्ट

Tue, 28 Dec 2021 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law was hiding her identity by posting obscene for sister-in-law
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट निवासी एक युवती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन में लगातार की जा रही अश्लील व धमकी भरी टिप्पणियों से परेशान थी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि पीड़िता की भाभी ही पहचान छुपाकर उसे बदनाम करने के लिए कमेंट व पोस्ट कर रही थी। मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि जुलाई में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हर तस्वीर पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे। विरोध जताने पर गाली-गलौज व धमकी दी जा रही थी। परेशान होकर साइबर सेल में शिकायत की। जांच में पता चला कि पता चला कि पीड़िता के चचेरे भाई की दूसरी पत्नी के नंबर से इंस्टग्राम पर पहचान छुपाकर अकाउंट बनाया गया है। इसी अकाउंट से उसे बदनाम करने की साजिश रची गई है। ये नंबर वर्ष 2019 से उसकी भाभी इस्तेमाल कर रही है। आरोप है कि घरेलू विवाद में पीड़िता को बदनाम करने के लिए उसकी भाभी ने ही अश्लील कमेंट व धमकी दी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दादरी। कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने सोमवार को दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को नहर पुलिया के पास से आरोपी ट्रैक्टर चालक अनिल मावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा कोचिंग पर लौट रही थी। आरोप है कि तभी अनिल उसे एक जर्जर मकान में खींच लिया और वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed