फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Silver jewelry and coins with high purity became expensive and were in demand.

Noida News: महंगी हुई चांदी के टंच मार्का शुद्धता वाले गहनों और सिक्कों की मांग रही

Sun, 19 Oct 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Silver jewelry and coins with high purity became expensive and were in demand.
शहर के एक ज्वेलर्स के यहां खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : samvad
धनतेरस पर सोने और चांदी का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर पर रहा। भाव में बड़ा इजाफा होने के बाद भी चांदी के सिक्कों की मांग रही। इसका कारण टंच मार्का की शुद्धता रही है। भाव बढ़ने के बाद अधिकांश व्यापारियों ने ग्राहकों को टंच मार्का की शुद्धता वाले गहने और सिक्के दिए, ताकि गहने वापस करने पर ग्राहकों को उस दिन के भाव के अनुसार पूरी कीमत मिल सके।
विज्ञापन

बीते कुछ सालों में हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों ने बाजार में पकड़ बनाई है। इस साल सोने-चांदी के दामों मेंं बड़ा इजाफा होने के चलते इनकी अहमियत और बढ़ गई है। चांदी के सिक्कों और नोटों पर व्यापारियों द्वारा शुद्धता का प्रतीक टंच मार्का अंकित किया जा रहा है। इससे चांदी के सिक्के और नोट की बिक्री में इजाफा हुआ है। ग्राहकों का विश्वास एक बार फिर चांदी के सिक्कों पर बढ़ा है। टंच मार्का रहित चांदी के सिक्कों और गहनों में कुछ लोग पहले 40 से 70 फीसदी तक की मिलावट कर रहे थे। जिससे चांदी के सिक्कों और गहनों से लोगों का भरोसा टूट रहा था। इस कमी को दूर करने के लिए व्यापारियों ने शुद्धता की गारंटी बढ़ा दी है। टंच मार्का की शुद्धता युक्त गहनों और सिक्कों की मांग हो रही है।
विज्ञापन



2 से 3 रुपये प्रति ग्राम महंगे हैं टंच मार्का सिक्के

टंच मार्का के सिक्के व नोट चांदी के बाजार भाव से 2 से 3 रुपये ग्राम तक और महंगे हैं। इन सिक्कों और नोटों पर बाकायदा टंच मार्का गुदा हुआ होता है। सराफा कारोबारी कहते हैं कि इन सिक्कों में जितनी चांदी होती है, उतनी ही शुद्धता टंच मार्का के जरिये लिखी जाती है। जिससे सिक्का वापस करते समय लगभग पूरी रकम मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमने चांदी के सिक्के व नोट का शत प्रतिशत स्टॉक टंच मार्का में लिया है। क्योंकि टंच मार्का ग्राहकों के बीच विश्वास पैदा कर रहा है। सोने के सिक्के आदि में हॉलमार्क पहले से ही चलन में हैं।

-दिलीप अग्रवाल, ज्वेलर्स।





हमने इस साल चांदी के नोट व सिक्कों के साथ चांदी के लक्ष्मी-गणेश भी टंच मार्का में लिए हैं। लगातार सामने आ रही दिक्कतों के बीच अब सीधे तौर पर टंच मार्का का काम किया जा रहा है।
-वरुण कटारिया, ज्वेलर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed