फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddharthnagar News: Sticks and rods were used in Jogibari village due to old enmity, one seriously injured

Noida News: जोगीबारी गांव में पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Oct 2025 10:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 04 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Sticks and rods were used in Jogibari village due to old enmity, one seriously injured
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के जोगीबारी गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार शाम को लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष ने हरिकेश सिंह को लाठी-डंडे व सिर पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने डायल-112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर डायल-112 पुलिस पहुंचकर घायल हरिकेश सिंह जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार को घायल हरिकेश सिंह के भतीजे ने थाने पर तहरीर देकर विपक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के जोगीबारी निवासी नीरज सिंह शनिवार को शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग गोलबंदी कर उसके चाचा हरिकेश सिंह के दुकान के अंदर घुस कर गाली देते हुए उनको दुकान से खींचकर बाहर सड़क पर लाकर लाठी डंडे से मारने लगे। इसी बीच उन लोगो ने ईंट से उनके सिर पर कई प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन लोगों ने चाचा हरिकेश सिंह को अधमरा कर भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed