Shrikant Tyagi: धोखाधड़ी मामले में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज, पीड़िता ने लोगों से की ये अपील
नकुल, संजय और उनके साथी राहुल को नौ अगस्त को त्यागी के साथ मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 अगस्त को स्थानीय कोर्ट ने महिला पर हमला करने के मामले में त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज, धोखाधड़ी के आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका मंगलवार को जिला न्यायालय ने खारिज कर दी। न्यायालय ने श्रीकांत त्यागी को शरण देने और आर्थिक मदद करने के आरोपी नकुल त्यागी और संजय की जमानत मंजूर कर ली है। त्यागी ने जिस महिला से अभद्रता की थी, उसने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अपील की है कि सभी त्यागी गलत नहीं होते और सभी अग्रवाल सही नहीं होते।
शरण देने के एक अन्य आरोपी राहुल की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हुई। वहीं, न्यायालय ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हंगामा करने के आरोप में जेल भेजे गए नितिन त्यागी, प्रिंस त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित और चर्चिल राणा को भी जमानत दे दी है।
अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि मंगलवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में नोएडा के फेज-2 थाना स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हुई घटना के मामले में श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इसके अलावा श्रीकांत के साथ पकड़े गए नकुल त्यागी, संजय और सोसाइटी में हंगामा व बवाल करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए छह आरोपियों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई।
श्रीकांत त्यागी व तीन आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354, 323, 504, 506, 447, 216 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। बाद में गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया था। न्यायालय ने श्रीकांत की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, उसके साथ गिरफ्तार किए गए नकुल त्यागी व संजय को भी इसी केस में शामिल किया गया लेकिन उन पर श्रीकांत त्यागी को शरण देने व आर्थिक मदद का आरोप लगा। इसके चलते दोनों को जमानत मिल गई।
वहीं, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर आठ अगस्त की रात श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि आरोपियों के परिजन का कहना था कि सभी युवक श्रीकांत त्यागी के बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी मदद के लिए पहुंचे थे। इन सभी छह आरोपियों की भी कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।
सभी त्यागी खराब नहीं होते, सभी अग्रवाल अच्छे नहीं होतेः पीड़ित महिला
पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर कहा है कि आपने गलत किया था और आपको उसकी सजा मिल रही है। आपके परिवार को भी भुगतना पड़ रहा है। लेकिन मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि इस मुद्दे को राजनीतिक ना बनाएं। सभी त्यागी खराब नहीं होते और सभी अग्रवाल अच्छे नहीं होते। ऐसा भी नहीं है कि सारे भाजपा वाले खराब हैं। मुझे नहीं पता कि वे भाजपा से थे या नहीं थे। लेकिन उन्होंने डर बना रखा था कि वे भाजपा से हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मोदी जी पर भरोसा है। मुझे योगी जी पर भरोसा है। उन्होंने देश के लिए कई असाधारण काम किए हैं और आगे भी करेंगे।
नोएडा प्रकरण में भाकियू नेता के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल
नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में भाकियू नेता मांगेराम त्यागी के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। दूसरी तरफ नोएडा के सांसद महेश शर्मा की आवाज बताई जा रही है। मांगेराम त्यागी ने प्रकरण को लेकर नाराजगी जताई है। त्यागी कह रहे हैं कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ गलत किया गया है। निर्दोष लोगों को छोड़ा जाना चाहिए। नोएडा में होने वाली महापंचायत में निर्णायक फैसला होगा। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दूसरी तरफ सांसद महेश शर्मा की आवाज बताई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.