फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shopkeeper dies of dengue in Rabupura

रबूपुरा में डेंगू से दुकानदार की मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies of dengue in Rabupura
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। जेवर के बाद रबूपुरा के गांवों में भी डेंगू का प्रकोप फैल रहा है। रविवार सुबह अस्पताल में भर्ती एक स्टेशनरी दुकानदार की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक तेज बुखार के कारण मरीज की प्लेटलेट्स काफी कम हो गईं थीं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि से इनकार किया है।
विज्ञापन

राजपूतान मोहल्ला निवासी प्रेम नारायण शर्मा स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। कई दिनों से बुखार के कारण वह स्थानीय डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। हालत खराब होने से उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में डेंगू का पता चला। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। बेटे विवेक शर्मा ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिर रही थीं और तेज बुखार था।
विज्ञापन

चार दिन पहले भी हुई थी एक किशोरी की मौत
बुधवार को आजाद नगर मोहल्ला निवासी एक किशोरी की डेंगू से मौत हो गई थी। उसका इलाज भी कस्बे में परिजन करा रहे थे। स्थिति बिगड़ने के बाद ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के सात मरीज और बढ़े
नोएडा। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, रोजाना नए मरीजों की संख्या एक अंक में दर्ज होने से स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। 24 घंटे में सात नए डेंगू मरीजों की पुष्टि विभाग ने की है। इसके बाद संख्या बढ़कर 615 हो गई है। वहीं, जिले में डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 12 दर्ज की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जिले भर में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।

कोरोना से एक संक्रमित, कोई स्वस्थ नहीं
जिले में 24 घंटे के अंतराल में कोरोना का एक मरीज मिला है। वहीं, स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा शून्य रहा। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 30 दर्ज की गई। जिले में अब तक 62,821 लोग ठीक हो चुके हैं। इधर, जिला अस्पताल में रविवार को 971 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 157 लोगों को पहली व 814 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed