फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shopkeeper beaten up for asking for money for biryani

Noida News: बिरयानी के पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई

Thu, 11 Apr 2024 03:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for asking for money for biryani
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नोएडा। वाजिदपुर गांव में बिरयानी खाने के बाद पैसे मांगने पर दो लोगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रामपुर का रहने वाला मुजाहिद्दीन वाजिदपुर में बिरयानी का ठेला लगाता है। बुधवार शाम को उसके ठेले पर वाजिदपुर का कपिल यादव अपने साथी के साथ पहुंचा। बिरयानी खाने के बाद मुजाहिद्दीन ने उससे पैसे मांगे। आरोप है कि कपिल इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर दुकानदार मुजाहिदीन से मारपीट करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। कपिल किसी हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसके संगठन के 40 से अधिक कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझा कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed