फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shooters of Manoj Mangaria gang had fired at five places in a single day

मनोज मांगरिया गिरोह के शूटरों ने एक ही दिन में पांच जगह चलाई थीं गोलियां

Fri, 24 Dec 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shooters of Manoj Mangaria gang had fired at five places in a single day
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 पुलिस से बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार मनोज मांगरिया गिरोह के शूटरों डेरीन गुजरान गांव निवासी कौशिंदर और भोला की पैर में गोली लगने से हड्डी टूट गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों शूटरों ने 16 अक्तूूबर को नॉलेज पार्क क्षेत्र से सटे हरियाणा के डूब क्षेत्र में जमीन कब्जाने के लिए एक ही दिन में पांच जगह गोलियां चलाई थीं। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गोली लगने से भोला के दोनों पैर व कौशिंदर के एक पैर की हड्डी टूट गई है। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। गिरोह सरगना मनोज मांगरिया वर्तमान में अंबाला जेल में बंद है। उसने फरीदाबाद में युवा नेता मनोज भाटी की हत्या की थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि है कि डूब क्षेत्र में जमीन कब्जाने के लिए दोनों शूटरों के एक परिचित का विवाद चल रहा था। 16 अक्तूबर को शूटरों ने परिचित के साथ पार्टी की। फिर दूसरे पक्ष का पीछाकर गोलियां चला दीं। हालांकि, दूसरे पक्ष के लोग बच गए थे। इसी दिन आरोपियों ने अन्य स्थानों पर पुलिस को गुमराह करने और दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई थीं। इसके बाद आरोपियों के विदेश जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इसकी पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। दोनों शूटर बीटा-2 और दनकौर थाना क्षेत्र से कार भी लूट चुके हैं। वहीं, डीसीपी ने बीटा-2 थाना पुलिस को शूटरों को पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर की पूछताछ, हथियार और गाड़ी बरामद
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में 8 नवंबर की शाम खेतों से लौट रहे पिता-पुत्र पर दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। वारदात में युसूफ की मौत हो गई थी जबकि बेटा शेर मोहम्मद घायल हो गया था। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर थी। इनमें इमरान व सुफियान ने अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल वाहन और हथियार बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बा जहांगीरपुर के निवासी इमरान व सुफियान को कोर्ट से रिमांड पर लेते हुए परोरी नहर के पास से दोनों की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व पिस्टल बरामद किया है। दोनो आरोपियों पर अलीगढ़ और बीटा 2 थाने में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद तमंचा और पिस्टल को परोरी नहर के पास व कार को खुर्जा में छिपा दिया था। कार को पुलिस एक दिन पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed