{"_id":"65171b2e5e3f99855600d2b4","slug":"shameful-attempt-to-rape-a-70-year-old-priest-na-news-c-30-1-smrt1014-10448-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: 70 वर्षीय पुजारी से कुकर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: 70 वर्षीय पुजारी से कुकर्म का प्रयास
विज्ञापन
बडगांव। मंदिर में सोते समय 70 वर्षीय पुजारी के साथ तीन लोगों ने कुकर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। पुजारी के पुत्र ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाना पर शिकायत की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पच्चीस वर्ष पहले सन्यास लेकर अपनी ही जमीन में खुद मंदिर निर्माण कर लिया था। वह तब से पूजा पाठ करते हुए मंदिर में ही रहता था। आरोप है कि बीती रात गांव के ही एक मजरे के निवासी तीन लोगों ने चारपाई पर सोते समय उसे दबोच लिया। उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया गया। पुजारी के शोर मचाने पर तीनों आरोपी भाग खड़े हुए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुजारी के परिजनों को उक्त घटना का पता चला। सुबह पुजारी के पुत्र ने कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना पर तहरीर दी।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। इस प्रकार की कोई घटना प्रतीत नहीं हो रही है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।