{"_id":"683f17ba640b402baf07026c","slug":"shahberi-road-has-been-widened-now-12-cuts-have-become-a-problem-noida-news-c-23-1-vns1013-63907-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शाहबेरी का रोड हुआ चौड़ा, अब 12 कट बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शाहबेरी का रोड हुआ चौड़ा, अब 12 कट बने मुसीबत
विज्ञापन
-यातायात पुलिस ने सभी कट बंद कर यू-टर्न बनाने के लिए प्राधिकरण को लिखा पत्र
-जाम का कारण बन रहे, पुलिया पर हाइट बैरियर लगाने की जरूरत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव की सड़क को चौड़ा करने के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल रही है। अब सड़क पर बने 12 अवैध कट जाम का कारण बन रहे है। जिस पर यातायात पुलिस ने ग्रेट नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। प्राधिकरण से सभी कट को बंद कराने और यू-टर्न बनाने को कहा गया है। ताकि जाम से पूरी तरह निजात मिल सके। वहीं गाजियाबाद की तरफ पुलिया पर हाइट बैरियर लगाने की जरूरत है। ताकि भारी वाहनों को रोका जा सके।
शाहबेरी गांव की सड़क नोएडा और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, लेकिन वहां जाम की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हाल ही में प्राधिकरण ने शाहबेरी की सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा किया है। दोनों तरफ की लेन को 1.5-1.5 मीटर चौड़ा किया गया। तभी उम्मीद थी कि अब जाम की समस्या कम होगी, लेकिन अब अवैध कट जाम का कारण बन रहे है। यातायात पुलिस के अफसरों ने बताया कि करीब दो किमी के रास्ते में 12 अवैध कट बने है। उनमें वाहनों के मोड़ने के कारण यातायात रूक जाता है। उस कारण जाम लग रहा है। अवैध कटों को बंद करने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। पुलिस चौकी और शराब की दुकान के पास यू-टर्न बनाया जा सकता है। अवैध कटों को बंद कर यू-टर्न बनने से यातयात सामान्य रूप से चलेगा। वहीं गाजियाबाद की तरफ पुलिया पर हाइट बेरियर लगा हुआ था। जो काफी दिन पहले टूट गया था। इस कारण भारी वाहन भी शाहबेरी में आ रहे है। प्राधिकरण से हाइट बेरियर लगाने को भी कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शाहबेरी व एक मूर्ति गोल चक्कर पर नहीं लगे जर्सी बेरियर
शाहबेरी और एक मूर्ति गोल चक्कर के दोनों तरफ यू-टर्न बनकर तैयार है। दोनों गोल चक्कर को पोल और बेरिकेडिंग से बंद किया गया है, लेकिन उसके बाद भी बाइक व साइकिल सवार लोग रास्ता बना लेते है। उस कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। यातायात पुलिस ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर दोनों गोल चक्कर पर सीमेंट के जर्सी बेरियर लगाने को कहा है। ताकि गोल चक्कर को पूरी तरह से बंद किया जा सके।