{"_id":"6a6378e190a455ee260572d1","slug":"sgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8668-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे, दशहत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे, दशहत में लोग
विज्ञापन
-दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रहा था विवाद, देर रात कार निकालने को लेकर फिर आमने-सामने आ गए दोनों पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में कार निकालने की मामूली बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव शुरू हो गया। मुहल्ला आजाद नगर निवासी मुरसील का मुहल्ले के ही कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे मुरसील अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार निकालने को लेकर मुहल्ले के ही लाला से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में पहले से ही मनमुटाव चल रहा था, इस कारण दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मुरसील ने बताया कि लाला ने अमन और सफीक के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से भी लोग वहां पर आ गए और बीच बचाव करने लगे। फिर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने शुरू हो गए और चीख पुकार मच गई। इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
मारपीट और पथराव में मुरसील, अदनान और रियास घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया और उनका उपचार कराया। पुलिस ने मुरसील की शिकायत के आधार पर लाला, अमन और सफीक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।