{"_id":"69a5b62cc0206be15d04e889","slug":"sgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89134-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाखों के जेवरात-नगदी मिले, फिर भी नहीं डोला सोम का ईमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाखों के जेवरात-नगदी मिले, फिर भी नहीं डोला सोम का ईमान
विज्ञापन
- लुहारली टोल पर रुपये से भरा बैग गिर गया था, बैग में गहने भी थे
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी । यह कहानी सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल है। जीटी रोड पर लुहारली टोल प्लाजा, जहां रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं, वहां एक ऐसा पल आया जब किसी की लापरवाही से कीमती सामान सड़क पर गिर गया। बैग में सोने-चांदी के जेवरात, 50 और 20 रुपये के नोटों की गड्डियां, और कुछ खुले नोट। लेकिन उस भीड़-भाड़ में भी एक इंसान ने ईमानदारी की चमक दिखाई। टोल पर तैनात सोम ने वह बैग उठाया और पुलिस के माध्यम से मालिक को लौटाया। इसी नेक काम के लिए विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने सोम को सम्मानित कर उसकी ईमानदारी को सलाम किया।
विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जेवर निवासी सतपाल शर्मा अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर कार से उनका बैग गिर गया। बैग में सोने-चांदी के जेवरात, 50 और 20 रुपये की गड्डी एवं अन्य खुले नोट भी थे । यह बैग टोल पर तैनात सोम को मिल गया। सोम ने उस बैग को टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सर्च कर नाम पता कराया और पुलिस को घटना बताई गई। इस घटना को लेकर दो मार्च को विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की टीम टोल प्लाजा पर पहुंची । सोम को सम्मानित किया। इस अवसर पर देवेंद्र खटाना, राधाचरण भाटी, बॉबी रावल, सोनम नागर, जयवीर सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे ।