फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfd

Noida News: शराब दुकान में फर्जी यूपीआई पर्चियों से 22.11 लाख के गबन का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
sgfd
- मुख्य सेल्समैन पर ग्राहकों से मिली रकम जमा नहीं करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर 22 लाख 11 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। दुकान के मुख्य सेल्समैन पर आरोप है कि उसने ग्राहकों से मिली रकम बैंक में जमा करने के बजाय कथित तौर पर कूटरचित यूपीआई व फोन-पे पर्चियों का इस्तेमाल किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुख्य सेल्समैन समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


कटघर, मुरादाबाद निवासी अभिषेक कुमार सिंह शराब ठेका कारोबारी हैं। सेक्टर-76 में उनका एक शराब का ठेका है। उनकी शिकायत के मुताबिक, बरेली निवासी सुबोध कुमार मुख्य सेल्समैन था। शिकायत के अनुसार, 27 मार्च को बैंक स्टेटमेंट और जमा पर्चियों का मिलान करने पर लगभग 22 लाख रुपये का अंतर मिला। आरोप है कि सुबोध ने एक ही यूपीआई व फोन-पे पर्ची को कथित तौर पर बार-बार प्रिंट कर हिसाब में लगाया और रकम का गबन किया। पूछताछ के बाद 28 मार्च को वह दुकान से चला गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम वापस मांगने के लिए 9 अप्रैल को वह सुबोध के घर बरेली गए। आरोप है कि वहां सुबोध ने अपनी पत्नी मनीषा व स्वजन संग मिलकर अभद्रता करते हुए धमकी दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बैंक लेनदेन, जमा पर्चियों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed