{"_id":"6b0452ea64080378000229e3","slug":"sgdfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4962624-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठेके बंद होते ही शुरू हो जाता है अवैध शराब का धंधा, 14 कार्रवाई में 95 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठेके बंद होते ही शुरू हो जाता है अवैध शराब का धंधा, 14 कार्रवाई में 95 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन
- सेक्टर-11 से 131 तक पुलिस ने 14 आरोपियों को पकड़ा
- ठेकों से खरीदकर बंद होने के बाद मजदूरों और कंपनी कर्मचारियों को बेचते थे शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शराब के ठेके बंद होते ही शहर में अवैध शराब का गोरखधंधा शुरू हो जाता है। ठेकों से शराब खरीदकर रात में महंगे दामों पर बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 95 लीटर शराब बरामद की गई है। आरोपी मजदूरों, कंपनी कर्मचारियों, ऑटो चालकों और राहगीरों को ठेके बंद होने के बाद अधिक कीमत पर शराब बेचते थे।
पुलिस की कार्रवाई सेक्टर-11, 50, 53, 54, 62, 63, 63ए और 131 समेत अलग-अलग इलाकों में हुई। सेक्टर-131 के गढ़ी पुस्ता कट के पास धनंजय मांझी को साढ़े नौ लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। सेक्टर-62 में एनटीपीसी के खाली प्लॉट के सामने मोहम्मद आमिर उर्फ समीर के पास से साढ़े छह लीटर और सदर मालखाना व डी पार्क के बीच अनिकेत उर्फ अंकित के पास से साढ़े नौ लीटर शराब बरामद हुई है। सेक्टर-53 के बिजली घर तिराहे के पास दो अलग-अलग कार्रवाई में धर्मेंद्र यादव और दानिश सैफी को साढ़े आठ-आठ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सेक्टर-54 में मनोज कुमार के पास से आठ लीटर और सेक्टर-11 में ओमकार के पास से साढ़े सात लीटर व मोरना क्षेत्र में बबलू को 6 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है।
सेक्टर-63 और आसपास भी कार्रवाई : सेक्टर-63 की ग्रीन बेल्ट में संतोष सिंह के पास से 5 लीटर, सेक्टर-63ए की सर्विस रोड पर कुशल पाल के पास से 8 लीटर और जे-ब्लॉक पार्क के बाहर संतोष कुमार जायसवाल के पास से साढ़े पांच लीटर शराब बरामद हुई है। इसके अलावा सेक्टर-50 में सीवेज प्लांट के सामने ग्रीन बेल्ट से अनिल प्रजापति को साढ़े पांच लीटर, सेक्टर-63 में मेट्रो पिलर संख्या 39सी के पास धीरेंद्र उर्फ अदू उर्फ जीतू को साढ़े नौ लीटर के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, वह भी ठेके से शराब खरीदकर दुकानें बंद होने के बाद अधिक कीमत पर बेचता था। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों से शराब की खरीद और अवैध बिक्री के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।