फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdf

Noida News: चाहरदीवारी तोड़ने पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
sgdf
चाहरदीवारी तोड़ने पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। डाबरा गांव में प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से चाहरदीवारी व गेट को तोड़ने का आरोप लगा है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर तीन लोग नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।


मूल रूप से डाबरा गांव निवासी सतीश चंद शर्मा जो हाल में गाजियाबाद के कवि नगर में रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि डाबरा गांव में उनका पैतृक हिस्से का प्लॉट है। जिसकी चाहरदीवारी कर गेट लगा रखा है । पशुओं के रखने के लिए घेर के रूप में प्रयोग करते चले आ रहे हैं । 21 सितंबर को मानेश्वर शर्मा उर्फ सोनू , अनिल शर्मा, अरुण कुमार व तीन अज्ञात लोगों ने एक राय होकर साजिश के तहत प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से चार दीवारी व गेट को तोड़ने लगे। सूचना मिलने पर पीड़ित का पुत्र सोनू प्लॉट पर पहुंचा और उसने प्लॉट तोड़ने से रोकने की कोशिश की गई। जिस पर उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed