{"_id":"68e683d82825a781500cd025","slug":"sgd-grnoida-news-c-1-gnd1002-3495499-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में सात पर केस दर्ज
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में सात पर केस दर्ज
- कोतवाली सेक्टर-113 में एफआईआर, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि अवैध निर्माण में शामिल लोगों ने प्राधिकरण की टीम से बदसलूकी भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक विनीत शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि सोरखा जाहिदाबाद में प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि छलेरा निवासी चेतन चौहान, सोरखा निवासी बुधराज, राहुल, धीरज, करन सिंह, सतीश और राजेंद्र अवैध निर्माण में शामिल हैं। भूलेख विभाग और वर्क सर्किल की तरफ से कई बार मना किया गया लेकिन इन लोगों ने अनसुना कर दिया। निर्माण सामग्री का भंडारण अभी भी हो रहा है। चोरी छिपे सातों लोग अवैध निर्माण करते हैं। जबकि इस भूमि पर नोएडा प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी तरह का निर्माण नहीं हो सकता है। अवैध निर्माण से क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा है। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।