फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdgf

Noida News: हत्या के मामले में महिला की जमानत खारिज

Fri, 17 Oct 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
sfdgf
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के गंभीर आरोप में जेल में बंद नजमा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है। आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इसलिए रिहाई का कोई औचित्य नहीं बनता।

मामला थाना दादरी क्षेत्र से जुड़ा है। वादी फिदा हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई नफीस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नफीस के शरीर पर चोटों के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई। वादी के अनुसार नफीस को उसके ताऊ के बेटे इरफान और उसकी पत्नी नजमा ने मारपीट कर मौत के घाट उतारा और बीमारी से मौत बताकर शव को घर ले आए। बचाव पक्ष ने अदालत में तर्क दिया कि नजमा निर्दोष है। घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और देरी का कोई उचित कारण नहीं बताया गया। मृतक नफीस तनाव में था और उसने आत्महत्या की थी। नजमा के छोटे बच्चे हैं। उसके जेल में रहने से परिवार का भविष्य प्रभावित होगा। अभियोजन पक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है और शव पर कई चोटें पाई गईं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है। आरोपी प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद है। ऐसे में जमानत का कोई ठोस आधार नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed