फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Severe Storm Wreaks Havoc in Village Pathkhori

Noida News: तेज आंधी ने गांव पाठखोरी में मचाई तबाही

Sun, 24 May 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Severe Storm Wreaks Havoc in Village Pathkhori
गांव में गिरे हुए मकान से सामान को निकालने का प्रयास करते लोग।
-कई मकान क्षतिग्रस्त, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, प्रशासन से मदद की गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आए तेज आंधी ने गांव पाटखोरी में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई मकानों की दीवारें ढह गईं, पेड़ सड़क पर गिर पड़े और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। तेज आंधी के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

सबसे ज्यादा नुकसान गांव निवासी आजाद पुत्र इलियास के घर को हुआ। तेज हवाओं के चलते उनका मकान धराशायी हो गया। घर की दीवारें गिरने से अंदर रखा बेड, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, दरवाजे और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। टीन शेड भी टूटकर बिखर गया। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


वहीं शेर अली बास निवासी शहीद पुत्र सफेदा की चारदीवारी भी आंधी की चपेट में आकर गिर गई। अचानक दीवार गिरने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद इतना भयावह तूफान देखने को मिला है। तूफान का असर सड़क और बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। पाटखोरी-रावली मार्ग पर कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे रास्ता बाधित हो गया। वहीं शेर अली बास जाने वाली बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। करीब 6 से 7 बिजली के खंभे टूटने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा और बिजली-सड़क व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की है। फिलहाल गांव के लोग खुद ही एक-दूसरे की मदद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed