फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Several rare photographs of the 1911 Delhi Durbar are in the British Library

Noida News: ब्रिटिश लाइब्रेरी में 1911 के दिल्ली दरबार की कई दुर्लभ तस्वीरें

Sat, 04 Oct 2025 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Several rare photographs of the 1911 Delhi Durbar are in the British Library
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे लंदन, भारत के 1900-1930 के विधायी रिकॉर्ड का किया अध्ययन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता शनिवार को लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी पहुंचे। यहां पर उन्हें 1911 का दिल्ली दरबार, गवर्नमेंट हाउस, सचिवालय भवन, दरबार हॉल और औपचारिक उद्यान की दुर्लभ तस्वीरें मिलीं। उन्होंने विशेष रूप से भारत के 1900-1930 के विधायी रिकॉर्ड का अध्ययन किया। इसमें इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल, सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली, वर्तमान दिल्ली विधानसभा के इतिहास से जुड़े अभिलेख, अनदेखी तस्वीरें शामिल हैं।


ब्रिटिश हाईकमीशन के बुलावे पर विधानसभा अध्यक्ष ब्रिटिश लाइब्रेरी पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने ब्रिटिश लाइब्रेरी की इंटरनेशनल ऑफिस मैनेजर सेसिल कम्यूनल को मोदी@20 किताब भेंट की और लाइब्रेरी के सहयोग के लिए आभार जताया। लाइब्रेरी के अधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा को आगे भी सहयोग करने का वादा किया। मौके पर ब्रिटिश हाईकमीशन की सदस्य सहारा कुरैशी मौजूद रहीं। विजेंद्र गुप्ता ने 1900–1930 के भारतीय विधायी रिकॉर्ड से देश के विधायी और संसदीय इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। इसमें ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में विधायी और संसदीय विकास की घटनाओं का जिक्र है। ब्रिटिश लाइब्रेरी के विशेषज्ञों ने उन्हें किताबों और अभिलेखों के आधुनिक संरक्षण और डिजिटल तकनीक की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article