{"_id":"6313b68d88c4c05ae43ce9d4","slug":"seven-rounds-for-seven-times-preparations-for-the-eighth-marriage-noida-news-noi6685922189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बार लिए सात फेरे, आठवीं शादी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बार लिए सात फेरे, आठवीं शादी की तैयारी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तलाकशुदा महिलाओं से शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। ग्रेनो वेस्ट निवासी महिला ने पति पर धोखा देकर उसके सातवां विवाह करने व आठवें विवाह के लिए वैवाहिक वेबसाइट पर विज्ञापन देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसने उससे दुष्कर्म किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपी की पहली पत्नी की बेटी पर भी उसका साथ देने का आरोप है। पीड़िता ने ट्विटर के जरिये और लिखित शिकायत देकर बिसरख कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति और बेटी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अब भी फरार है।
मूलरूप से आंध्रप्रदेश निवासी महिला ने बताया कि वह एक कंपनी में प्रबंधक निदेशक की सहायक पद पर कार्यरत है। उसका पहले पति से तलाक हो चुका है और वह पांडव नगर दिल्ली में रहती थी। उसका वैवाहिक वेबसाइट पर वर्ष 2019 में आरोपी पति से संपर्क हुआ था। आरोपी ने महिला को बताया था कि उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। तीन जून 2020 को महिला और आरोपी ने एक मंदिर में विवाह कर लिया। आरोपी महिला को लेकर ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने लगा। इसी बीच आरोपी के परिवार के ही एक युवक ने महिला को बताया कि वह सातवीं पत्नी है। इस संबंध में उसने अपने पति से पूछा तो उसने जवाब दिया कि क्या हुआ बीवी तो हो न। इस पर भी वह चुप रही लेकिन आरोपी ने आठवां विवाह करने के लिए वेबसाइट पर विज्ञापन दिया तो वह विरोध करने लगी। पुलिस से शिकायत कर इस विज्ञापन को वेबसाइट से हटवा दिया गया है। हालांकि महिला के पास इसका स्क्रीन शॉट मौजूद है। महिला ने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं को जाल में फंसाकर रुपये ऐंठकर धोखा देता है।
कमरे में सीसीटीवी लगाकर कैद की आपत्तिजनक वीडियो
आरोप है कि आरोपी और उसकी बेटी ने महिला के कमरे में सीसीटीवी लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो कैद कर ली। आरोपी इस वीडियो को दिखाकर कोर्ट में पेश कर तलाक की धमकी देने लगे। महिला के फिर से विरोध करने पर 15 जून को उसे बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसे 26 जून को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता न्याय की मांग कर रही है। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
----
पूर्व पीड़िताओं से संपर्क साध रही महिला
पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में आरोपी के उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। एक महिला उसके संपर्क में आई है और वह भी आरोपी के खिलाफ बयान देने के लिए तैयार है। अन्य पीड़िताओं से भी वह संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।